
Image Source- CLAT Official Website
CLAT Counselling 2025 Registration: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो CLAT परीक्षा में पास कर चुके हैं, वे क्लैट के आधिकारिक consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्लैट काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) तय की गई है। वहीं पहली अलॉटमेंट की तिथि 26 मई 2025 को जारी की जाएगी। दूसरे अलॉटमेंट की तिथि 4 जून 2025 को जारी की जाएगी। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून से 27 जून 2025 है।
कैंडिडेट्स को एनएलयू कंसोर्टियम की वेबसाइट पर अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करना होगा और यह सत्यापित करना होगा कि उन्हें संबंधित राउंड की काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रेशन के लिए सभी अभ्यर्थी को फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 30 हजार रुपये की काउंसलिंग फीस देनी होगी और SC/ST, ओबीसी, बीसी, EWS और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट को 20 हजार रुपये की फीस जमा करनी होगी। कैंडिडेट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फीस जमा कर सकते हैं। जो कैंडिडेट एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, उन्हें ही सीट आवंटित की जाएगी।
Updated on:
18 May 2025 07:59 pm
Published on:
18 May 2025 07:59 pm
