
CUET PG 2025
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 13 से 20 मार्च के बीच निर्धारित है, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल्स (आवेदन संख्या और जन्मतिथि) दर्ज कर सबमिट करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है या उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 011-40759000 पर एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
परीक्षा से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Updated on:
09 Mar 2025 12:33 pm
Published on:
09 Mar 2025 12:33 pm
