2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Schools Result 2025: दिल्ली सरकारी स्कूल क्लास 3,4 और 5 का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें चेक

Delhi Schools Result: परिणाम चेक करने के लिए जरुरी डिटेल्स भरने होंगे। ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिनका अब परिणाम जारी कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 27 Mar 2025, 6:22 PM IST

Delhi Schools Result 2025

Delhi Schools Result 2025

Delhi Schools Result 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 3, 4 और 5 के छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए जरुरी डिटेल्स भरने होंगे। ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिनका अब परिणाम जारी कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरुरी, जानें अन्य जरुरी बातें

Delhi Schools Result 2025: ऐसे देखें रिजल्ट


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर 'Result 2024-25' लिंक पर क्लिक करें।


छात्र आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्म तिथि दर्ज करें।


सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें।

यह खबर भी पढ़ें:-RSMSSB: राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी

Delhi Schools Result: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे भी जल्द


अन्य राज्यों के बोर्ड अपने परीक्षा परिणाम जारी कर चुके हैं, जिसके बाद दिल्ली बोर्ड भी जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नए अपडेट के लिए शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। अब शिक्षा निदेशालय जल्द ही कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसके लिए तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-REET Answer Key 2024: रीट आंसर की हुई जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड