
Summer Vacation
Summer Vacation In Delhi Schools 2024: नए सत्र की शुरुआत से पहले ही दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की खबर आ चुकी है, इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। स्कूल की छुट्टियों के अनुसार माता-पिता घूमने या अपने अन्य काम का शेड्यूल बनाते हैं। इस बार दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 51 दिन की रहेंगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर (Academic Calendar 2024) के अनुसार राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 11 मई से 30 जून तक होगी। यह कैलेंडर दिल्ली के सभी स्कूलों में समान रूप से लागू होगा।
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कैलेंडर में गर्मी की छुट्टियों के साथ-साथ अन्य छुट्टियों की जानकारी दी गई है। 9 से 11 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक सर्दी की छुटि्टयां होंगी।
छुट्टियों के अलावा दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया (Delhi Schools Admission) को लेकर भी घोषणा की गई है। एक तरफ नर्सरी और केजी/कक्षा 1 के लिए दाखिले की प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक पूरी की जा चुकी है। दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एडमिशन 22 और 23 मार्च को होंगे। जबकि वेटिंग लिस्ट की खाली सीटों पर एडमिशन 2 अप्रैल से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें- सैनिक स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला? देखें
वहीं दूसरी ओर कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के एडमिशन (Delhi School Admission) के लिए 1 अप्रैल से 10 मई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। गैर निर्धारित कार्यक्रम वाले एडमिशन फेज-3 में होंगे। वहीं RTE (Right To Education) के तहत कक्षा छह से आठवीं तक के एडमिशन पूरे साल किए जाएंगे।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के स्कूलों (Madhya Pradesh Schools) ने इससे पहले ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation) रहेंगी। वहीं मध्य प्रदेश ने दशहरे और दिवाली की छुट्टियों का भी ऐलान कर दिया था। दशहरे की छुट्टी 11-13 अक्टूबर के बीच होगी। दीपावली की छुट्टियां 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेंगी।
Updated on:
19 Mar 2024, 10:59 AM IST
Published on:
19 Mar 2024, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.