
DU Summer Internship 2025: यदि आप इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने समर इंटर्नशिप 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप जून और जुलाई के महीनों में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस इंटर्नशिप के लिए यूनिवर्सिटी के वर्तमान में पढ़ रहे स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र आवेदन के पात्र नहीं होंगे। वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जो पहले इस इंटर्नशिप में शामिल हो चुके हैं, वे दोबारा हिस्सा नहीं ले सकते हैं। डीयू की इस समर इंटर्नशिप को पूरा करने पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
ये इंटर्नशिप दो महीने का है, जून और जुलाई। हर कैंडिडेट्स से प्रति सप्ताह 20 घंटे काम लिया जाएगा। वहीं मासिक वेतन के तौर पर 11,025 रुपये दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स को अपने कॉलेज प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष, या संस्थान प्रमुख द्वारा लिखित अनुशंसा पत्र अपलोड करना होगा। यह पत्र संस्थान के आधिकारिक लेटरहेड पर 15 अप्रैल या उसके बाद का और हस्ताक्षरित होना चाहिए। बिना इस पत्र के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फॉर्म में दिए सभी निर्देश को अच्छे से पढ़ें। सभी निर्देश पढ़ें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरना शुरू करें। तकनीकी ज्ञान, साफ्ट स्किल्स या शोध अनुभव जैसी अपनी योग्यताएं जरूर उल्लेख करें। फिर अपनी स्ट्रीम का चयन करें। इसके बाद कॉलेज का नाम, वर्तमान वर्ष और सेमेस्टर, पूर्व में की गई इंटर्नशिप का विवरण भरें। साथ ही डॉक्यूमेंट्स जमा करें। आवेदन सबमिट करने के बाद छात्रों से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा।
Updated on:
21 Apr 2025, 3:11 PM IST
Published on:
21 Apr 2025, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.