3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide: इन प्रश्नों को याद करने से आसान होगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Apr 26, 2019

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,education news in hindi,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock te

Online Mock Test

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - पैरा एथलीट दीपा मलिक को किस देश की सरकार द्वारा दी जाने वाली सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है?
(अ) न्यूजीलैंड सरकार
(ब) रूस सरकार
(स) जापान सरकार
(द) चीन सरकार

प्रश्न (2) - किस स्थान पर विश्व के सबसे बड़े विमान ने हाल ही सफल उड़ान भरी?
(अ) ओंटेरियो
(ब) टोक्यो
(स) कैलिफोर्निया
(द) मुंबई

प्रश्न (3) - हाल ही फिनलैंड में हुए आम चुनावों में कौन-सी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है?
(अ) सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी
(ब) सेंट्रल पार्टी
(स) ग्रीन लीग पार्टी
(द) नेशनलिस्ट फिन्स पार्टी

प्रश्न (4) - भारत और किस देश के बीच हाल ही 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र-2019’ संपन्न हुआ?
(अ) रूस
(ब) ब्रिटेन
(स) चीन
(द) सिंगापुर

प्रश्न (5) - मत्स्य संघ का निर्माण/गठन कब हुआ?
(अ) 18 मार्च,1948
(ब) 21 मार्च,1949
(स) 25 मार्च,1950
(द) 2 फरवरी,1951

प्रश्न (6) - पालि ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है?
(अ) ग्रामक
(ब) भोजक/ग्राम भोजक
(स) जेष्ठक
(द) ग्रामपति

प्रश्न (7) - मगध साम्राज्य का अंतिम शासक कौन था?
(अ) बिम्बिसार
(ब) अजातशत्रु
(स) उदयन
(द) कालाशोक

प्रश्न (8) - राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत दी गई है?
(अ) अनुच्छेद 52
(ब) अनुच्छेद 57
(स) अनुच्छेद 65
(द) अनुच्छेद 72

प्रश्न (9) - कौन-सा ऊतक द्वितीयक वृद्धि के लिए जिम्मेदार होता है?
(अ) जाइलम
(ब) बल्कुट
(स) कैम्बियम
(द) फ्लोएम

प्रश्न (10) - अभ्रक के उत्पादन में अग्रणी देश कौन-सा हैं?
(अ) चीन
(ब) भारत
(स) ब्राजील
(द) दक्षिण अफ्रीका

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (द), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स) 8. (द), 9. (स), 10. (ब)