सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खास मौका है। खासतौर पर 10वीं पास व आईटीआई किए हुए युवाओें के लिए। अब इस सरकारी नौकरी के लिए न तो देनी होगी परीक्षा और न ही इंटरव्यू। ईस्टर्न रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, कोलकाता ने हाल ही एक्ट अप्रेंटिस के कुल 2,792 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें हावड़ा, सीलदाह, मालदा, असनसोल, कंचरापरा, लिलुआह और जमलपुर डिवीजन शामिल हैं। आवेदक की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 13 मार्च, 2020 के अनुसार तय की जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।