संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थान की उपलब्धता होने पर बढ़ाई गई सीटों की सीमा तक किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश के लिए मना नहीं किया जाएगा। पहले लॉटरी के रिजर्व आवेदनों से प्रवेश दिए जाएंगे। उसके बाद भी सीटें रिक्त रही, तो 31 जुलाई तक प्रवेश दिए जा सकेंगे। यदि किसी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बढ़ाई गई सीमा से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो स्कूल में स्थान और कक्षों की उपलब्धता होने पर एक से अधिक सेक्शन भी खोले जा सकेंगे।