22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! अब बिहार में बढ़ेंगी MBBS की सीटें, अगले तीन साल में खोले जाएंगे 9 नए मेडिकल कॉलेज 

Bihar Medical College: बिहार में आने वाले वर्षों में 9 नए मेडिकल कॉलेज खुल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Sep 2024, 10:14 AM IST

Bihar Medical College

Bihar Medical College: अगर आप बिहार के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये जान लें कि यहां आने वाले वर्षों में 9 नए मेडिकल कॉलेज खुल सकते हैं। हालांकि, इसमें अभी दो से तीन साल का वक्त लगेगा। समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अगले साल से पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। यहां MBBS की पढ़ाई सत्र 2025-26 से शुरू कराने के लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) को आवेदन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रयोगशाला से लेकर फैकल्टी तक की व्यवस्था की जाएगी। मान्यता के लिए कॉलेज के प्राचार्य आवेदन करेंगे।

दो से तीन साल का लग सकता है समय (New Bihar Medical College)

सारण मेडिकल कॉलेज में भी जल्द मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। वहीं बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सीवान और जमुई के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने में अभी दो से तीन साल तक का समय लग सकता है। बता दें, बिहार में 9 नए मेडिकल कॉलेज (Bihar New Medical College) अस्पताल शुरू होने पर कॉलेजों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव! वीर अब्दुल हमीद और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के बारे में पढ़ाया जाएगा

प्रत्येक नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 100-100 सीट बढ़ जाएंगी। नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500-500 बेड होंगे। बता दें कि राज्य में 8 मेडिकल कॉलेज अस्पताल केंद्र सरकार की योजना के तहत शुरू होने वाले हैं। इसमें प्रथम चरण में पूर्णिया, सारण और समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल शुरू होना है। दूसरे चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, सीवान, बक्सर और जमुई में मेडिकल कॉलेज अस्पताल शुरू किए जाएंगे। वहीं राज्य सरकार की सात निश्चय योजना से बेगूसराय, वैशाली और भोजपुर में तथा राज्य योजना से पूर्वी चंपारण, मुंगेर, सुपौल और सहरसा मेडिकल कॉलेज अस्पताल शुरू किए जाएंगे। 

कहां कितनी सीटें (MBBS Seats)

पीएमसीएच 200, एनएमसीएच पटना 150, डीएमसीएच दरभंगा 120, जेएलएनएमसीएच भागलपुर 120, एनएमएमसीएच गया 120, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर 120, बीएमआईएमएस पावापुरी 120, जीएमसीएच बिहटा पटना 120, जेएनकेटीएमसीएच मधेपुरा 100, जीएमसी पूर्णिया 100 और आईजीआईएमएस पटना (ऑटोनोमस) 120, सेंट्रल मेडिकल कॉलेज में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज बिहटा 100 और एम्स पटना में 125 सीटे हैं।