आईआईएम में दाखिला
कॉमन एडमिशन टेस्ट के स्कोर के आधार पर आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलौर, बोध गया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर और विशाखापत्तनम में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स इन मैनेजमेंट में दाखिला दिया जाता है। इनके अलावा देश के बहुत से प्रतिष्ठित प्रबंध संस्थानों में भी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए कैट का स्कोर जरूरी होता है। कैट के करीब डेढ़ महीने बाद रिजल्ट जारी होगा। कैट का स्कोर कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रत्येक आईआईएम का अपना सलेक्शन क्राइटेरिया है, जिसमें एकेडमिक कटऑफ और कैट स्कोर शामिल होता है। कैंडिडेट को मेरिट के आधार पर ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए कॉल भेजा जाता है।