3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन गवर्नमेंट ऐप्स को करें अपने फोन में इंस्टॉल, मिलेगी हर जरूरी जानकारी

मोबाइल फोन के लिए ऐसे कई ऐप्स आ गए हैं जो सरकारी होने के कारण विश्वसनीय होते हैं। इन्हें डाउनलोड कर उपयोग में ले सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 13 Oct 2018, 6:16 PM IST

Education,MyGov,india govt,education news in hindi,OnlineRTI,

govt apps, education news in hindi, education, india govt, myGov, OnlineRTI,

पढ़ाई और रोजगार के लिए अक्सर स्टूडेंट्स ई-कंटेंट के अलावा ऐसी सामग्रियां ऑनलाइन तलाशते हैं जो उनके लिए मददगार साबित हो सके। आजकल मोबाइल फोन के लिए ऐसे कई ऐप्स आ गए हैं जो सरकारी होने के कारण विश्वसनीय होते हैं। इन्हें डाउनलोड कर उपयोग में ले सकते हैं। जानें कुछ मददगार एप्स-

MEAIndia
यह मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स द्वारा उपलब्ध कराया गया ऐप है। इसे जनहित को केंद्रित करके बनाया गया है। ई-सिटीजन, इंडियन मिशंस एब्रॉड, कैलाश मानसरोवर यात्रा, हज, मीडिया सेंटर, पासपोर्ट सर्विस और पब्लिक डिप्लोमेसी आदि के बारे में जानकारी इस ऐप पर मिल जाती है। इसे आइओएस और एंड्रॉयड मोबाइल फोन दोनों में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

OnlineRTI
सूचना का अधिकार ऐसा हक है जिसमें कोई भी व्यक्ति सरकार से किसी भी प्रकार की जानकारी विस्तृत रूप से ले सकता है। लिखित रूप में यदि आरटीआई दर्ज न कर पाएं तो सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से आरटीआइ दर्ज कराने का विकल्प इस एप से दिया है। ऑनलाइन आरटीआइ फाइल करने के अलावा व्यक्ति दर्ज की गई आरटीआइ आवेदन को ट्रैक भी कर सकता है।

myGov
सरकार द्वारा बनाए गए इस ऐप का उद्देश्य लोगों को इससे जोडऩे का प्रयास करना है। इसमें यूजर लॉगइन करने के बाद स्वच्छ भारत, माय गवर्नमेंट टास्क मैनेजमेंट, माय गवर्नमेंट ब्लॉग, माय गवर्नमेंट न्यजलेटर, ओपन गवर्नमेंट डाटा प्लेटफॉर्म आदि से जुड़ सकते हैं। इसका फायदा यह है कि इस ऐप से सरकारी प्रयासों की जानकारी मिल सकेगी। यूजर इन प्रयासों से डिसकशन, पोल्स, ब्लॉग आदि के रूप में खुद को जोड़ सकते हैं।