8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने घटाया NEET MDS का कटऑफ, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट 

NEET MDS: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट एमडीएस 2024 का क्वॉलिफाइंग कटऑफ घटा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Sep 2024, 3:25 PM IST

NEET BDS

NEET MDS: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट एमडीएस 2024 का क्वॉलिफाइंग कटऑफ घटा दिया है। अब सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी के लिए NEET MDS 2024 का क्वॉलिफाइंग कटऑफ 21.692 पर्सेंटाइल कम कर दिया गया है।

जनरल का कटऑफ घटा दिया गया 

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद, अनारक्षित और EWS कैटेगरी का कटऑफ 50 पर्सेंटाइल से कम होकर 28.308 पर्सेंटाइल हो गया है। इसी तरह एससी/एसटी/ओबीसी (एसससी/एसटी/ओबीसी के दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) का कटऑफ 40 से घटाकर 18.308 कर दिया गया। वहीं अनारक्षित वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए क्वॉलिफाइंग कटऑफ 45 पर्सेंटाइल से घटकर 23.308 पर्सेंटाइल हो गया है। 

यह भी पढ़ें- आर्मी स्कूलों में निकली शिक्षक भर्ती, बीएड वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

जल्द ही जारी होगा रिजल्ट

सरकार के इस फैसले के बाद NEET MDS 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एमडीएस का रिजल्ट 3 अप्रैल को जारी किया था जबकि परीक्षा का आयोजन 18 मार्च 2024 को किया गया था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान की बिटिया को मिला Google से ऑफर, जानिए कितना टफ होता है इंटरव्यू

1 जुलाई को हुई थी काउंसलिंग

नीट एमडीएस काउंसलिंग 1 जुलाई से 14 सितंबर तक हुई थी जबकि पीजी कोर्सेज के लिए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अगस्त को हुई थी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने हाल ही में नीट एमडीएस स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल 15487 कैंडिडेट्स ने क्वॉलिफाई किया था।