5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DU First Cut Off List 2020: घर बैठे कॉलेज में मिलेगा प्रवेश, कटऑफ एक ही क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड

DU First Cut Off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 12 अक्टूबर, 2020 से शुरू होगी। प्रवेश के लिए डीयू फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट (DU First Cut Off List...

2 min read
Google source verification
DU Admission 2020

DU Admission 2019

DU First Cut Off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 12 अक्टूबर, 2020 से शुरू होगी। प्रवेश के लिए डीयू फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट (DU First Cut Off List) आज जारी कर दी गई है। कट-ऑफ लिस्ट सभी कॉलेजों द्वारा जारी कर दी गई है। लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR College Women) में बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की कट ऑफ 100 फीसदी निर्धारित की गई है।

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी 12 अक्टूबर, 2020 को डीयू फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट 2020 से यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू करेगा। एडमिशन 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर उपलब्ध होगी। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगभग दो दिन दिए जाएंगे और फीस भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 2 दिन अतिरिक्त दिए जाएंगे।

14 अक्टूबर तक होंगे एडमिशन
कोविड-19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रोसेज ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अब बार-बार कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने होंगे। साथ ही समय की भी बचत होगी. पहले कट ऑफ लिस्ट के एडमिशन 14 अक्टूबर 2020 शाम बजे तक किए जाएंगे। इसकी फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है ।

DU Cut Off List 2020 Schedule
पहली कट ऑफ लिस्ट (UG) के आधार पर प्रवेश: 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक
यूजी मेरिट-आधारित भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर, 2020
पहली कट ऑफ लिस्ट पर (UG) एंट्रेंस आधारित प्रवेश: 19 अक्टूबर, 2020 से 21 अक्टूबर, 2020 तक
यूजी प्रवेश शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर, 2020
पहली मेरिट सूची में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश: 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2020 तक
पीजी पाठ्यक्रम शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर, 2020

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से 2 दिन पहले 10 अक्टूबर, 2020 को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। देखा जाए तो अभी तक अधिकारियों के अनुसार पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी करने की तारीख तय नहीं की है। डीयू के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शनिवार 10 अक्टूबर तक पूरी लिस्ट जारी नहीं की जा सकती है, क्योंकि उन्होंने तब तक कॉलेजों को सूची सौंपने के लिए कहा था। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।