17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Main 2021 Admit Card: फरवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2021: फरवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी जेईई मेन परीक्षा 2021 का आयोजन 23 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Feb 11, 2021

jee_main_admit_card.png

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने हॉल टिकट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा इस वर्ष 4 सत्रों में जेईई मेन 2021 परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 23 से 26 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च, 2021 तक आयोजित किया जाएगा, उसके बाद तीसरा सत्र होगा, जो 27 से 30 अप्रैल, 2021 तक आयोजित किया जाना है। चौथा सत्र 24 से 28 मई, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

जेईई मेन की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा की दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Click Here For Download Admit Card

जेईई मेन 2021 के एडमिट कार्ड पर परीक्षा के लिए जरुरी इंस्ट्रक्शन भी अंकित होंगे। इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा चार सत्रों में आयोजित होगी। फरवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा 2021 का आयोजन 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in पर उपलब्ध एक्टिव एग्जामिनेशन सेक्शन में डेट्स की सूचना के अनुसार, जेईई मेन 2021 परीक्षा के परिणाम 7 मार्च 2021 को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही, जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Read More: 14 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

How To Download JEE Main 2021 Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, Jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए फरवरी सेशन के जेईई मेन परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां कैंडिडेट अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज कर सबमिट कर दें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।