22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAF Airmen Group Y Recruitment 2025: वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट के पदों के लिए निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल्स

IAF Airmen Group Y: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 13 Jul 2025, 8:55 AM IST

IAF Airmen Group Y Recruitment 2025

IAF Airmen Group Y Recruitment 2025(AI Image-Gemini)

IAF Airmen Group Y Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय वायुसेना ने ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाना होगा। इस भर्ती के तहत 10+2 पास और फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।

IAF Airmen Group Y Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10+2 स्तर पर आवेदन करने वालों के पास Physics, Chemistry, Biology और English विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है। फार्मेसी वाले उम्मीदवारों के लिए 10+2 के साथ डिप्लोमा या बीएससी (फार्मेसी) की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) या संबंधित राज्य फार्मेसी परिषद में होना चाहिए।

IAF Airmen Group Y: क्या है आयु सीमा?

10+2 पास अविवाहित उम्मीदवारों की उम्र 2 जुलाई 2005 से 2 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए, यानी अधिकतम 21 वर्ष। फार्मेसी डिग्रीधारक अविवाहित अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जबकि विवाहित उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 23 वर्ष है। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

IAF Airmen Group Y 2025: कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के बाद अस्थायी चयन सूची 15 मई 2026 को जारी की जाएगी और अंतिम नामांकन सूची 1 जून 2026 को जारी होगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 550 रुपये + GST रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे। साथ ही आवश्यक डाक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी होगा।