2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICAR 2024: एग्रीकल्चर में करना है B.Sc, B.Tech तो जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

ICAR ने एग्रीकल्चर कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत बैचलर ऑफ फिशरीज साइंसेज, बीटेक एग्रकल्चर इंजीनियरिंग आदि कोर्स में प्रवेश मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 15 Mar 2024, 11:49 AM IST

icar_2024.jpg

ICAR 2024

ऐसे छात्र जो अपना भविष्य एग्रीकल्चर में बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये खबर काम की है। ICAR (Indian Council of Agricultural Research) ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, जिसके जरिए एग्रीकल्चर, बैचलर ऑफ फिशरीज साइंसेज, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग आदि कोर्स में प्रवेश मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


बता दें, इन सभी कोर्स में एडमिशन CUET-UG स्कोर के आधार पर मिलेगा। सीयूईटी (Common University Entrance Test) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद ग्रेजुएशन कोर्स के लिए भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलता है।


यह भी पढ़ें- इन 5 टिप्स की मदद से DU में मिलेगा एडमिशन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत स्वायत्तशासी संस्था है। इसकी स्थापना 16 जुलाई 1929 को हुई थी। भारतीय कृषि अनुसंधान ने देश के कृषि क्षेत्र में विकास लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। पहले इसे इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के नाम से जाना जाता था।