30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों के लिए बड़ी खबर! बिना किसी लिखित परीक्षा के इस IIM में मिलेगा दाखिला 

IIM Raipur: आईआईएम रायपुर और संबलपुर ने CAP 2025 से बाहर होने की घोषणा की है। संस्थान MBA 2025 बैच के लिए खुद से प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 26 Dec 2024, 5:28 PM IST

IIM Raipur

IIM Raipur: एमबीए में दाखिला लेने वालों के लिए काम की खबर है। आईआईएम रायपुर और संबलपुर ने CAP 2025 (सामान्य प्रवेश प्रक्रिया) से बाहर होने की घोषणा की है। आईआईएम रायपुर ने कहा कि अब MBA 2025 बैच के लिए वो स्वतंत्र रूप से प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेगा। आईआईएम रायपुर ने एक बयान के जरिए इस बदलाव से जुड़े फायदे बताए हैं। संस्थान का मानना है कि स्वतंत्र प्रवेश परीक्षा आयोजित करने से संस्थान उन सभी कैंडिडेट्स को बेहतर रूप से आकर्षित कर पाएगा जो योग्य और इच्छुक हैं।

यह भी पढ़ें- स्टेज 4 के कैंसर को हराकर मधुरिमा बनीं NEET Topper, अस्पताल के बेड से इस तरह करती थीं तैयारी

अब IIM Raipur करेगा डायरेक्ट सेलेक्शन 

वहीं अब IIM Raipur के इस फैसले के बाद, इस संस्थान के पास MBA पाठ्यक्रमों के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किए जाने, साक्षात्कार और अंतिम चयन आदि को लेकर सीधा कंट्रोल होगा। ऐसे कैंडिडेट्स जो आईआईएम संबलपुर और आईआईएम रायपुर में 2025 बैच में दाखिला लेना चाहते हैं, वे संबंधित इंस्टीट्यूट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल में जानकारी हासिल करें। दोनों ही संस्थान CAT Score के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट करेगा। ऐसे छात्र जो पहले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिए जाएंगे उन्हें ईमेल के द्वारा बुला जाएगा। सभी शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को 25 जनवरी से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यह भी पढ़ें- नीट में आए हैं कम अंक तो इन देशों से करें MBBS का कोर्स

क्या है सामान्य प्रवेश प्रक्रिया (CAP 2025)

कैप यानी कि सामान्य प्रवेश प्रक्रिया आईआईएम में प्रवेश (IIM Admission) के लिए योग्य कैंडिडेट्स को चुनने की एक सामान्य चयन प्रक्रिया है। इसके तहत सभी कैंडिडेट्स को एक ही प्रोसेस से गुजरना होता है। वहीं कॉलेजों द्वारा तय प्रवेश मानदंड, कैट कटऑफ और वेटेज आदि सभी के लिए एक सामान्य ही निर्धारित किया जाता है। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा