
IIT Madras News Course For School Students: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने बीते सोमवार को ‘IITM स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत दो सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया। इनमें से एक ‘डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ है और दूसरा ‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम’। दिलचस्प बात ये है कि आईआईटी मद्रासके इस कोर्स का हिस्सा स्कूली छात्र भी बन सकते हैं। इस कोर्स में शामिल होने के लिए इच्छुक स्कूली छात्र आधिकारिक वेबसाइट school-connect.study.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
आईआईटी मद्रास (IIT Madras) द्वारा शुरू किया गया ये कोर्स 4-8 सप्ताह का है। इसके लिए छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट को IIT मद्रास के प्रोफेसरों द्वारा विशेष रूप से छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। ये कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में पढ़ाए जाएंगे और इनका उद्देश्य कक्षा 11 और 12 के छात्रों को करियर का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इन इंट्रोडेक्ट्री लेवल के कार्यक्रमों का अगला बैच 21 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगा। इस बैच के लिए रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 4 अक्टूबर को समाप्त होंगे।
आईआईटी मद्रास के डीन प्रोफेसर प्रताप हरिदास ने कहा कि स्कूली छात्रों को स्वतंत्र रूप से रिमोट-नियंत्रित रोबोट बनाते देखना उत्साहजनक है। डाटा साइंस का कोर्स करने से छात्रों को अलग तरह का नजरिया मिलेगा। इस तरह के पाठ्यक्रम छात्रों को विभिन्न विषयों से परिचित कराते हैं और बच्चों को उनकी रुचियों और शक्तियों की पहचान करने में मदद करते हैं।
Updated on:
25 Sep 2024, 10:10 AM IST
Published on:
25 Sep 2024, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.