Independence Day Facts: ब्रिटिश सरकार की लंबी गुलामी से भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। ऐसे में हर साल धूमधाम से इस दिन का जश्न मनाया जाता है। सभी सरकारी भवनों, कॉलेज, दफ्तर, स्कूल आदि में झंडा फहराया जाता है। वहीं इस दिन राष्ट्रीय अवकाश मिलता है। आइए, आज जानते हैं कि भारत के अलावा और किन-किन देशों को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी।