8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Learn English: ग्रामर चेक करने के लिए ये हैं बेस्ट ऑनलाइन टूल

Learn English: स्टूडेंट हो या ऑफिस एम्प्लॉई, कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम कुछ लिखते और चाहते हैं कि हमारे लिखे हुए वाक्य ग्रामर की दृष्टि से पूरी तरह सही हों।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 28 Sep 2019, 4:28 PM IST

english, Education, learn english, education news in hindi, toefl, education tips in hindi, how to learn english,

Learn English: Online tools to check grammer

Learn English: स्टूडेंट हो या ऑफिस एम्प्लॉई, कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम कुछ लिखते और चाहते हैं कि हमारे लिखे हुए वाक्य ग्रामर की दृष्टि से पूरी तरह सही हों। ऐसे में कुछ ऑनलाइन टूल्स इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं-

ग्रामरली
यह एक ऐसा टूल है जो कई प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध है। यह क्रोम एक्सटेंशन के अलावा माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के लिए भी काम करता है और आप इसका एंड्रॉयड या आइओएस एप्लीकेशन भी अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका इसका क्रोम एक्सटेंशन इस्तेमाल करना है।
https://www.grammarly.com/

स्क्रिबंस
यह टूल स्टूडेंट्स के बहुत काम का है। इसमें आपको सीधे ही लिखने और उसमें ग्रामर की गलतियां खोजने और सुधारने की सुविधा मिलती है। इसके एआइ-पावर्ड राइटिंग असिस्टेंट की मदद से आप वाक्य लिखकर उसे चेक कर सकते हैं और गलतियों को सुधार सकते हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से 10 गुना अधिक गलतियां खोज सकता है।
https://www.scribens.com/

जिंजर
यह टूल राइटर्स के लिए है और इसकी मदद से आप रिडंडेंसीज, रिपिटेशन, क्लिचेज और दूसरी राइटिंग एरर को भी खोज सकते हैं। यह सफारी, क्रोम, विंडोज और कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म पर एक्सटेंशन के रूप में उपलब्ध है।
https://www.gingersoftware.com/

आफ्टर द डेडलाइन
यदि अपनी राइटिंग स्किल्स निखारना चाहते हैं तो यह ओपन सोर्स टूल मदद कर सकता है। यह आपको राइटिंग के आधार पर फीडबैक देता है और स्पेलिंग एरर, ग्रामर सजेशन और स्टाइल सजेशन को हाइलाइट करता है।
https://www.polishmywriting.com/