15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहित्य जीवन के अनछुए पहलुओं को समझने में सहायक

सेंट फ्रांसिस महाविद्यालय, कोरमंगला में हिंदी विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता बिशप कॉटन विमेंस कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार यादव ने हिंदी साहित्य में काव्य के प्रकार और उसके सौंदर्य चर्चा विषय पर कहा कि छात्रों के जीवन में साहित्य का स्थान अमूल्य है। साहित्य से नए विचार व […]

less than 1 minute read
Google source verification

सेंट फ्रांसिस महाविद्यालय, कोरमंगला में हिंदी विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता बिशप कॉटन विमेंस कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार यादव ने हिंदी साहित्य में काव्य के प्रकार और उसके सौंदर्य चर्चा विषय पर कहा कि छात्रों के जीवन में साहित्य का स्थान अमूल्य है। साहित्य से नए विचार व दृष्टिकोण मिलते हैं। साहित्य से हमें जीवन के कई पहलुओं को समझने और अनुभव करने में मदद मिलती है। यह हमें जिंदगी जीने का तरीका सिखाता है।उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल और आधुनिक काल में लिखी गई कविताओं का महत्व आज के समय में भी काफी प्रासंगिक है। कविताओं के माध्यम से मन के भावों को दर्शाया जाता है। कविता से जीवन के सत्य व सभी प्रकार के अनुभवों को व्यक्त किया जा सकता है। इससे पहले हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ लतीफ अहमद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। व्याख्यान की संयोजिका डॉ. प्राची त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।