23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MAH MBA CET 2019 Result जारी, यहां से करें डाउनलोड

MAH MBA CET 2019 Result

less than 1 minute read
Google source verification
MAH MBA CET 2019 Result

MAH MBA CET 2019 Result

MAH MBA CET 2019 Result : तकनीकी शिक्षा निदेशालय महाराष्ट्र (DTE MAH) ने MAH MBA / MMS CET 2019 के परिणाम 31 मार्च, 2019 को घोषित कर दिए हैं। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक भी नीचे भी दिया गया है। महाराष्ट्र MAH MBA CET 2019 पूरे राज्य के विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों में दो साल के पूर्णकालिक एमबीए और एमएमएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने 9 और 10 मार्च, 2019 को MBA CET का आयोजन किया था। MAH CET की परीक्षा अवधि ढाई घंटे की थी और यह विभिन्न सत्रों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी था। बहुविकल्पीय प्रारूप के पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। MAH MBA CET 2019 का परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org पर घोषित किया गया।

MAH MBA CET 2019 Result के लिए यहाँ क्लिक करें

How To Check MAH MBA CET 2019 Result

जो छात्र MAH MBA CET 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से अपना परिणाम डाउनलोड करने उसके होमपेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही परिणाम के लिए सीधे लॉगिन पेज पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा। यहां अभ्यर्थी को अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, सुरक्षा कोड के साथ लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।