कॉलेज आयुक्तालय की ओर से राजकीय कॉलेज जयपुर, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर, महारानी जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरतपुर, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर, राजकीय महाविद्यालय जोधपुर, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। जयपुर में पहले सांगानेर कॉलेज में यह पाठ्यक्रम शुरू किया गया था, जिसे संशोधित कर जयपुर कॉलेज में शुरू किया गया है। इन कॉलेजों में सह आचार्य, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, सूचना सहायक, कनिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद स्वीकृत किए गए हैं।