मोहन भागवत का जन्म महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक ब्राह्मण परिवार में 11 सितंबर 1950 को हुआ था। वे अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे हैं। मोहन भागवत आरएसएस कार्यकर्ताओं के परिवार से आते हैं।
Mohan Bhagwat Education Qualification: देश के ताकतवर लोगों से में एक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के प्रमुख मोहन भागवत(Mohan Bhagwat) अपने बयानों और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। जिससे कई बार देश में विवाद भीम उत्पन्न हो जाता है। अभी हाल ही में RSS के शताब्दी समारोह में Mohan Bhagwat ने एक स्पीच दिया। उसके बाद मीडिया से भी मुखातिब हुए। इस बार भी भी उन्होंने रिटायरमेंट, काशी-मथुरा आंदोलन पर अपनी बात रखी। जिससे देश में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संघ प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत के पास कौन सी डिग्री है या वे कितने पढ़ें-लिखे हैं?
मोहन भागवत का जन्म महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक ब्राह्मण परिवार में 11 सितंबर 1950 को हुआ था। वे अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे हैं। मोहन भागवत आरएसएस कार्यकर्ताओं के परिवार से आते हैं। मोहन भागवत ने अपनी स्कूली शिक्षा चंद्रपुर से ही पूरी की। उन्होंने लोकमान्य तिलक स्कूल से स्कूली शिक्षा के बाद जनता कॉलेज में बीएससी में दाखिला ले लिया। उन्होंने Veterinary Sciences and Animal Husbandry में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जिसके बाद उन्होंने इसी विषय में पीजी में दाखिला ले लिया। लेकिन अपनी पीजी की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वे आरएसएस में शामिल होकर प्रचारक बन गए। जिसके बाद वे लगातार संघ में काम करते रहें।
इमरजेंसी के दौर में मोहन भगवत अंडरग्राउंड होकर काम कर रहे थे। 1977 में वे अकोला के प्रचारक बन गए थे। जिसके बाद लगातार काम करते रहे और अलग-अलग जिम्मेवारी उन्हें दी गई। साल 2009 में उन्हें आरएसएस का संघ प्रमुख बनाया गया था। 21 मार्च 2009 को उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी थी। जिसके बाद से अभी तक वे इस पद पर काबिज हैं।