जयपुर शहर के सिंगर मयूख पारीक ने बहुत छोटी सी उम्र ही में बड़ी सफलता प्राप्त कर दिखा दिया है कि कामयाबी उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप बनाया और इंडियाज गॉट टैलेंट में पार्टिसिपेट किया। वे उस सीजन के ज्वॉइंट विनर भी बने और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कॅरियर बनाने का अपनी प्राथमिकता बना लिया। पत्रिका के इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जानिए कि किस तरह उन्होंने कामयाबी प्राप्त की और किस तरह आप भी उनके समान अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।