यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नीति सिर्फ दो विषय पर लागू होगी, मैथ्स और साइंस। अन्य किसी भी विषय पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस नीति के अलावा छात्रों को अपना रिजल्ट सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा में बैठने का भी मौका दिया जाएगा। जहां एक तरफ इस निर्णय को छात्रों के लिए लचीला बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनके अनुसार, इससे छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी। साथ ही वे पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लेंगे।