
NEET
NEET 2020 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही राष्ट्रिय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020) के नतीजे जारी करेगी। इस साल, NEET 2020 परीक्षा 3,800 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल उम्मीदवारों में से लगभग 90 प्रतिशत उपस्थित हुए थे। रिजल्ट और स्कोर आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी किये जाएंगे। NEET 2020 परीक्षा 13 सितंबर को कोविड -19 महामारी के बीच आयोजित की गई थी। NEET UG आंसर की 26 सितंबर को जारी की गई थी।
नीट की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखरी समय 29 सितंबर दोपहर 2 बजे तक था। अब NTA को मिलीं आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और उसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
NEET 2020 Result ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए "NEET (UG) - 2020 Result" के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में मांगी गई जानकारी भरें, और सबमिट कर देवें। सबमिट करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
30 Sept 2020 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
