NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी के कारण इस वक्त पूरा देश आक्रोशित है। लखनऊ, जयपुर, पटना समेत कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया है कि छात्रों की इस लड़ाई में कोचिंग संस्थान और राजनीतिक चेहरे भी कूद पड़े हैं। नीट यूजी परीक्षा में हुई अनियमिमता को लेकर ‘फिजिक्सवाला’ के सीईओ अलख पांडे भी लगातार आवाज उठा रहे हैं। वहीं उन्होंने आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है।