31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नहीं कर पाएंगे NEET UG 2025 में नकल, पेन पेपर नहीं CBT मोड में होगी परीक्षा

NEET UG 2025 In CBT Mode: वर्ष 2025 में नीट यूजी परीक्षा पेन और पेपर मोड में नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 25 Nov 2024, 9:25 AM IST

NEET UG 2025

NEET UG 2025 In CBT Mode: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। यदि आप भी अगले साल नीट परीक्षा देने वाले हैं तो जान लें कि अगले साल से परीक्षा के मोड में बदलाव हो जाएगा। वर्ष 2025 में नीट यूजी परीक्षा पेन और पेपर मोड में नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2024 में नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद हाई लेवल समिति बनाई गई थी। अब इस समिति की सिफारिशों पर सरकार ने विचार करना शुरू कर दिया है।

ऑनलाइन मोड में होगी NEET UG 2025 परीक्षा

हाल ही में डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित एक विशेष समिति ने NEET UG परीक्षा में कई बड़े बदलावों की सिफारिश की है। इनमें से एक है नीट यूजी परीक्षा का आयोजन CBT मोड में कराना। इससे न केवल परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि डेटा सुरक्षा में भी सुधार होगा। अगर किसी कारणवश ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया तो हाइब्रिड मोड अपनाने की सिफारिश की गई है।

यह भी पढ़ें- नहीं देना चाहते कोई लिखित परीक्षा फिर भी चाहिए Sarkari Naukri, इस भर्ती के लिए करें अप्लाई

अटेंप्ट सीमित करने की प्लानिंग

यही नहीं जेईई परीक्षा की तर्ज पर नीट यूजी परीक्षा में सीमित अटेंप्ट किए जाने की प्लानिंग चल रही है। इसके तहत छात्रों को नीट यूजी परीक्षा के लिए अधिकतम 4 मौके मिलेंगे। इससे छात्र गंभीरता से नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। अभी तक नीट यूजी परीक्षा में कोई लिमिटेशन नहीं था, जिस वजह से छात्र 7-8 बार तक ये परीक्षा देते थे। हालांकि, अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। इससे छात्रों की संख्या में भारी गिरावट भी आ सकती है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा