वहीं बीए, बीकॉम, बीएससी समेत ग्रैजुएशन के दूसरे कोर्सेज में ऐडमिशन की फाइनल डेट्स को लेकर अब तक डीयू ऐडमिनिस्ट्रेशन अंतिम फैसला नहीं ले पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस माह के आखिर या मई के पहले हफ्ते में इन कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। हालांकि पिछले वर्ष डीयू ने 22 मई से ऐडमिशन प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन अबकी बार डीयू ने एक महीने पहले ऐडमिशन प्रोसेस शुरू करने की तैयारी की थी।