
Railway Bharti 2025
Railway Recruitment 2025: स्पोर्ट्स कोटा वाले युवाओं के लिए नौकरी का बढ़िया मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) साउदर्न रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 67 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 67 पदों को भरा जाएगा। जिसमें लेवल 4 और 5 के 5 पद, लेवल 2 और 3 के 16 पद, लेवल 1 के 46 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा, जो 18,000 रुपये से 29,200 रुपये प्रतिमाह तक होगा।
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल स्पोर्ट्स ट्रायल्स और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। खिलाड़ियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां और ट्रायल के दौरान प्रदर्शन ही मेरिट तय करेगा।
अभ्यर्थियों की उम्र 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है। लेवल 1 पदों के लिए 10वीं पास या आईटीआई योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं। उच्च स्तर के पदों के लिए 12वीं पास या उससे अधिक शिक्षा जरूरी है।
Published on:
14 Sept 2025 08:07 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
