
RRB NTPC CBT 1 Admit Card Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC CBT 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 5 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड का लिंक RRB की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और OTP का उपयोग करके होगा।
परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित हों। बिना एडमिट कार्ड के उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही वैध आईडी प्रूफ और फोटो के साथ परीक्षा हॉल पहुंचें। NTPC CBT 1 परीक्षा 5 से 24 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 40 जनरल एवेयरनेस, 30 मैथ्स और 30 जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग से होते हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है, और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 120 मिनट है।
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा के लिए कुल 100 अंकों की होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को एक अंक मिलता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, 1/3 अंक काटे जाते हैं।
Updated on:
2 Jun 2025, 1:22 PM IST
Published on:
2 Jun 2025, 1:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.