एसबीआई बैंक ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है। इसमें उन देशों का नाम है जिनमें जाकर पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन दिया जाएगा। इनमें ब्रिटेन, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, हॉन्गकॉन्ग समेत कई देश शामिल हैं। इन देशों में जाकर फुल टाइम ग्रेजुएशन डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को एसबीआई की इस नई एजुकेशन स्कीम के तहत लोन दिया जाएगा।