इस कोर्स के अंदर छात्रों के मनोबल को बढ़ाने वाली बातें सिखाई जाती है और उन्हें लाइफ में आगे बढ़नें के लिए किस तरह प्रोत्साहित किया जाता है, इसके बारे में बताया जाता है। इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको सिर्फ इतना बताना होता है कि आप कहां से फेल हुए हैं,यानि आप किस क्लास में, किस कोर्स में असफल हुए हैं। स्मिथ कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद स्टूडेंटस को फेलियर से उबरने के तरीके के बारे में बताया जाता है। साथ ही यह भी सिखाया है कि वे किस तरह अपने जीवन में सफलता को हासिल कर सकते हैं।