SSC CGL Answer Key 2024 Release Date : SSC CGL Tier 1 की परीक्षा दे चुके छात्र अब SSC CGL Answer Key 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक किया गया था। अब इसका आंसर की दिया जाना है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में SSC CGL Answer Key 2024 जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत अंक लाना होगा। इसके अलावा के श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक परीक्षा में लाना होगा।