लेकिन अंबिका की राह इतनी आसान नहीं थी। पढ़ाई छोड़े काफी वक्त हो गया था। उन्होंने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की थी। ऐसे में सबसे पहले उन्होंने बेसिक डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की। कोचिंग के लिए वे चेन्नई शिफ्ट हो गईं। यहां उन्होंने जी तोड़ मेहनत की और 2008 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर लिया। उन्होंने 287वीं रैंक के साथ IPS सेवा हासिल की। उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला था।