
File Photo
Territorial Army ने सेना अधिकारी (नॉन-डिपार्टमेंटल) के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत 12 मई 2025 से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट territorialarmy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती नॉन-डिपार्टमेंटल टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर पद के लिए की जा रही है। सभी वर्गों व लिंग के लिए समान अवसर दिए गए हैं। केवल सेवा अवधि के दौरान ही वेतन और भत्ते लागू होंगे।
इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार की उम्र 10 जून 2025 को 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को सेना सेवा के दौरान 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, इसके अतिरिक्त 15,500 रुपये का मिलिट्री सर्विस पे भी दिया जाएगा। हर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है (10 जून 2025 को 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए)इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा, जैसे कि केवल भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न की बात करें तो कुल 100 सवाल 100 अंकों का पूछा जाएगा। जिसमें रीजनिंग के 25, एलेमेंटरी मैथ्स के 25, जनरल नॉलेज के 25 और इंग्लिश के 25 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल 1-1 अंकों का होगा। एलेमेंटरी मैथ्स में Arithmetic, Algebra, Trigonometry, Geometry, Mensuration, Statistics से सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही बाकी विषयों के कोर से सावल परीक्षा में पूछा जाएगा।
Updated on:
16 May 2025 03:24 pm
Published on:
16 May 2025 03:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
