बता दें, विभिन्न कोर्सेज के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को काउंसलिंग राउंड से भी गुजरना होता है। बीएचयू काउंसलिंग (BHU Counselling) प्रक्रिया के लिए अलग से आवेदन किया जाता है। बीएचयू में दाखिले के लिए पंजीकरण एनटीए आवेदन संख्या के आधार पर होता है। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है, जिसमें मार्कशीट, प्रमाण पत्र, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी और ओरिजनल कॉपी तैयार रखनी होती है।