लॉक डाउन से प्रभावित हुए उच्च शिक्षा के शैक्षिक सत्र और परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बुधवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नए शैक्षिक सत्र 2020-21 में द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होगी, जबकि प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। कॉलेजों में प्रथम वर्ष के दाखिले की प्रक्रिया एक अगस्त से आरंभ होकर 31 अगस्त 2020 तक चलेगी। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षां जुलाई में होंगी। पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए हफ्ते में 6 दिन की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अब परीक्षाएं जनवरी में होंगी। वहीं गर्मियों की छुट्टियां एक से तीस जुलाई तक होंगी। इसके बाद 2 अगस्त से नया सत्र होगा।