बता दें, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल महीने में जारी किए गए थे। ऐसे छात्र जो अपने अंक से खुश नहीं हैं, उन्होंने स्क्रूटनी (UP Board Scrutiny) के लिए अप्लाई किया। स्क्रूटनी प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं इस बीच कई फर्जी कॉल में मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग छात्रों और उनके माता-पिता को कॉल करके स्क्रूटनी के नतीजों में अंक बढ़ाने की बात कहते हैं और उसके बदले में कुछ पैसे की डिमांड करते हैं।