7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police Constable Bharti 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीखें जारी

UP Police Constable Bharti 2024: बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद यह अनुमान...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Jan 16, 2025

UP Police Constable Bharti 2024

UP Police Constable Bharti 2024

UP Police Constable Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की संभावित तारीखों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2025 से किया जाना संभावित है। साथ ही, बोर्ड ने यह भी बताया है कि "उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 की डाक्यूमेंट्स की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) का आयोजन 8 फरवरी 2025 से संभावित है।

यह खबर भी पढ़ें:-ये हैं JNU के 5 सबसे बेहतर कोर्स

UP Police Constable Bharti 2024: ये है फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड की संभावित तारीख


बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल PET के एडमिट कार्ड 27-28 जनवरी 2025 के आसपास जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पर नजर बनाए रखें।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Board Admit Card 2025: इस लिंक से डाउनलोड करें कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड

UP Police Bharti: ऐसे कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड


एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर UP Police Constable 2024 DV/PST Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा और अन्य विवरण के साथ लॉगिन कर लें।

एडमिट कार्ड खुल्जर स्क्रीन पर आ जाएगा।

डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

यह खबर भी पढ़ें:-NEET UG 2025: नीट यूजी पर बड़ा फैसला, पेन-पेपर मोड में परीक्षा होगी आयोजित


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग