
UPSC CDS I Merit List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस I भर्ती परीक्षा के लिए अंतिम मेरिट सूची 2024 जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए कुल 590 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 470 को पुरुष पाठ्यक्रम के लिए और 120 को महिला पाठ्यक्रम के लिए चुना गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स यूपीएससी सीडीएस 2024 के अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
आयोग ने आगे सूचित किया है कि अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। वहीं कैंडिडेट्स के शैक्षणिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पुरुषों में रणबीर नेगी, अर्चित चौहान और देवेन्द्र शर्मा ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। वहीं महिलाओं में दिव्या, प्रांजल नांगारे और मानसी बसेरा ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं।
यूपीएससी का फुलफॉर्म है संघ लोक सेवा आयोग। वहीं CDS का फुलफॉर्म है, संयुक्त रक्षा सेवा (Combined Defence Services)। सीडीएस परीक्षा के जरिए कैंडिडेट्स का चयन भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी के तौर पर किया जाता है। इस परीक्षा को यूपीएससी आयोजित करता है।
Published on:
09 Jan 2025 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
