
UPSC IFS Admit Card 2024: यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। यूपीएससी ने नोटिस जारी कर कहा है कि आज यानी कि 14 नवंबर को यूपीएससी आईएफएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, upsc.gov.in
यूपीएससी ने नोटिस जारी करते हुए कहा, “आयोग 14 नवंबर, 2024 को अपनी वेबसाइट पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ई-एडमिट कार्ड अपलोड करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और वेबसाइट पर अपलोड होते ही उसका प्रिंटआउट ले लें।”
Updated on:
14 Nov 2024 12:29 pm
Published on:
14 Nov 2024 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
