IIT Guwahati Special Course: 12वीं में मैथ्स लेने वाले हर छात्र का सपना होता है कि वो एक बार तो IIT में जाकर जरूर पढ़े। लेकिन IIT में दाखिला लेना इतना आसान नहीं है। इसके लिए जेईई एडवांस परीक्षा का पास करना जरूरी है। ग्रेजुएशन स्तर पर जेईई मेन और मास्टर्स लेवल पर GATE परीक्षा पास करके ही IIT में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे कोर्स के बारे में बताएंगे जिसके लिए इन दोनों में से किसी परीक्षा को पास करने की जरूरत नहीं है।