13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को भी मिलेगी 6 महिने की मैटरनिटी लीव

सरकारी संस्थानों में काम करने वाली इन महिला कर्मचारियों को 6 महीने की छुट्टी दिए जाने का प्रावधान है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Jan 23, 2016

collapse of health services

pregnant women

महाराष्ट्र। प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छी पहल की है। सरकार ने उन महिला कर्मचारियों के लिए भी लंबी छुट्टी का प्रावधान किया है जो सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही है। सरकारी संस्थानों में काम करने वाली इन महिला कर्मचारियों को 6 महीने की छुट्टी दिए जाने का प्रावधान है।

इस छुट्टी का लाभ लेने वाली महिला को इस समय का पूरा वेतन मिलेगा। यह महाराष्ट्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है।
इसके पीछे मुम्बई स्थित बीएमसी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी कर रही एक महिला का संघर्ष काम आया है। महिला ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर संवाददाताओं को बताया कि, वे इस छुट्टी के लिए जून 2015 से प्रयास कर रही थीं। आखिरकार 20 जनवरी 2016 को जारी हुए आदेश से उनकी मेहनत सफल हुई।

बता दें कि इस तरह का फैसला लेने महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने इस फैसले के लिए जोर लगाया। सरोगेसी से मां बनी महिला ने विभाग के मुखिया के नाते तावड़े से संपर्क किया। राज्य सरकार से मिलने वाली यह सुविधा केवल निःसंतान महिलाओं के लिए और एक बार ही होगी।

ये भी पढ़ें

image