3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की खबरों के बीच अक्षरा सिंह की टॉवल में वीडियो हुई वायरल, इंटरनेट पर मचा तहलका

Akshara Singh Latest Song Tinkiya : भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की शादी के कयासों के बीच उनकी टॉवल वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की काजोल के स्टाइल में टॉवल पहने डांस कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 01, 2023

bhojpuri_actress_akshara_singh_latest_song_rinkiya_release_on_youtube_amid_wedding_rumours__pawan_singh_breakup.jpg

Tinkiya Song : भोजपुरी इंडस्ट्री की सनसनी गर्ल यानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिसमें वे दुल्हन के लिबास में दिख रहीं थीं। इसके अलावा उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं थीं, जिसके बाद फैंस यही कयास लगा रहे थे कि एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं। इन सब के बीच अक्षरा की अब टॉवल वाली वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो के आते ही तहलका मच गया है।

बता दें कि वायरल हो रही वीडियो में अक्षरा सिंह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की काजोल के स्टाइल में टॉवल पहने डांस कर रहीं हैं। काजोल की स्टाइल में तौलिए में आकर डांस करते हुए ये उनका नया गाना 'टिंकिया' है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़े - पठान को पटखनी देने आई महेश बाबू की एसएसएमबी 28, रिलीज से पहले ही फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि अक्षरा के बैचलर पार्टी की वायरल हो रही तस्वीर उनके इसे गाने की शूटिंग का था। फिलहाल, अक्षरा शादी नहीं कर रही हैं। 'टिंकिया' (Tinkiya) गाने में अक्षरा के साथ भोजपुरी यूट्यूबर मनीषा रानी भी नजर आ रही हैं। इस गाने में मनीषा, अक्षरा की सहेली के रोल में दिख रही हैं।


गौरतलब है कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के इस नए गाने 'टिंकिया' में पहली बार एक्ट्रेस को रैप करते देखा जा सकता है। इस गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीत संतोष पुरी के हैं। डायरेक्शन अलीशा सिंह ने किया है। कोरियोग्राफर भी अलीशा सिंह हैं। गाने को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े - करीना कपूर की पार्टी से मिस्ट्री गर्ल संग मुहं छिपाकर भागे फरहान अख्तर, यूजर्स बोले- रेड पड़ रही है क्या?

Story Loader