4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुनव्वर फारुकी ने इंस्टा लाइव वीडियो में मन्नारा का उड़ाया मजाक, कहा- ‘अंकिता लोखंडे वाइफ कैटेगरी में विनर हैं’

मुनव्वर फारूकी ने 'बिग बॉस 17' का विनर बनने के बाद मन्नारा, अंकिता लोखंडे और विक्की का बनाया मजाक।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Feb 04, 2024

munawar.jpg

मुनव्वर फारुकी ने इंस्टा लाइव वीडियो में मन्नारा का उड़ाया मजाक

रिएलीटी शो बिग बॉस का सीजन 17 खत्म हो चुका है। शो के कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खीयों में बने हुए हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी अपने इंस्टा पर लाइव आए थे। मुनव्वर इंस्टा पर लाइव आने के बाद मन्नारा, अंकिता लोखंडे और विक्की का मजाक बनाते हुए नजर आए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है।

मुनव्वर फारुकी ने अंकिता और विक्की का उड़ाया मजाक
मुनव्वर फारुकी ने इंस्टाग्राम लाइव में बिना मनारा चोपड़ा का नाम लिए हंसते हुए कहा- 'ओरा को जानते हो सब लोग? ओरा NRI कैटेगरी में विनर था। बस यही बताना था मुझे। वाइफ कैटेगरी में अंकिता विनर थीं, हस्बैंड कैटेगरी में विक्की भाई।’ मुनव्वर फारुकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:
‘फाइटर’ की आंधी में भी जारी है ‘हनु मान’ का धमाल, वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई

यूजर ने लगाई मुनव्वर की क्लास
शो खत्म होने के बाद मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो पर लिखा कि वो फीमेल कैटेगरी में विनर हैं। बस फिर क्या था! लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। उन्हें सेल्फ ऑब्सेस्ड कहा। अब मुनव्वर ने इसी बात को लेकर मन्नारा की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए। उनके इस वीडियो पर यूजर कमेंट करके उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, 'धोखा देने की कैटेगरी में तुम विनर रहे और रहोगे।' कुछ लोग पूछ रहे हैं कि वो मन्नारा से इतना क्यों जलते हैं।

Story Loader