4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसने समाज के लिए लगा दिया पूरा जीवन, बना फेमस ‘हीरो’; उसे अपनों ने दिया ‘दर्द’ तो पत्नी के साथ लगा ली फांसी

Karnataka artist couple die by suicide: कपल के सुसाइड की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस को दी। घटना के बाद से इलाके में शोक छाया हुआ है। लोगों को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है

2 min read
Google source verification
leeladhar_shetty_sucide.jpg

फेमस थिएटर कलाकार लीलाधर शेट्टी (68) और उनकी पत्नी वसुंधरा एल शेट्टी (59) का शव मंगलवार को उनके बेडरूम में फंदे से लटकता हुआ मिला।

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फेमस आर्टिस्ट कपल ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की गोद ली गई बच्ची लापता हो गई थी जिससे आहत होकर उन्होंने ये कदम उठाया।

कर्नाटक के उडुपी से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां कौप तालुक के मजूर गांव में 17 साल की गोद ली हुई बेटी के लापता होने के बाद कलाकार दंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दंपत्ति ने 17 साल पहले बेटी को गोद लिया था। वे काफी फेमस आर्टिस्ट हैं। वे अपने समाज में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

कपल के सुसाइड की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस को दी। घटना के बाद से इलाके में शोक छाया हुआ है। लोगों को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है?

दरअसल, उनकी गोद ली गई 17 साल की बेटी घर से लापता हो गई थी। दंपत्ति इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए और बेटी के गायब होने के कुछ घंटों बाद ही साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। फेमस थिएटर कलाकार लीलाधर शेट्टी (68) और उनकी पत्नी वसुंधरा एल शेट्टी (59) का शव मंगलवार को उनके बेडरूम में फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी को दंपति ने करीब 16 साल पहले गोद लिया था।

दंपती को कई पुरस्कार मिले
लीलाधर ने एक बार कौप विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और मजूर ग्राम पंचायत के प्रमुख के रूप में कार्य किया था। उनकी सुप्रसिद्ध नाटक मंडली उनकी लोकप्रियता को दर्शाती थी। दंपती के शव कापू कस्बे में उनके आवास पर लटके हुए पाए गए। लीलाधर शेट्टी एक प्रसिद्ध कलाकार थे और उन्होंने रंगतरंगा थिएटर समूह की स्थापना की थी। उन्हें लीलान्ना के नाम से जाना जाता था। इस दंपती को समाज में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी मिले थे।

सुसाइड नोट मिला
पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी और दंपति द्वारा यह कदम उठाने का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस को दंपती द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस जांच में जुट गई है।