
Bollywood Celebs Mourns PM Modi Mother Demise
Heeraben Modi Death : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi Death) का आज सुबह यानी 30 दिसंबर को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें मंगलवार को हमदाबाद के यूएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पीएम मोदी की मां (PM Modi Mother) ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi Age) ने 100 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्तियों (Bollywood Celebs) तक पीएम की मां के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिसमें कंगना रनौत, अनुपम खेर, हेमा मालिनी, विवेक अग्निहोत्री, अक्षय कुमार और सोनू सूद जैसे तमाम नाम शामिल हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर लगाई है। तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, 'भगवान इस कठिन समय में प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शांति दें, ओम शांति।'
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें पीएम मोदी अपनी मां के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!'
हेमा मालिनी (Hema Malini) ट्वीट कर लिखती हैं, 'साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ है। मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित मां हीराबेन जी का निधन हो गया है। राष्ट्र इस अनुकरणीय मां के शोक में उसके बेटे के साथ शामिल है, जिसने एक प्रसिद्ध बेटे होने के बावजूद संयमी जीवन जीने की मिसाल कायम की...।'
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पीएम मोदी को हिम्मत देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने भावुक कर देने पोस्ट में लिखा कि मां को खो देने के दुख से बड़ा कुछ नहीं है। बता दें पिछले साल अक्षय कुमार की मां का निधन हुआ था।
सोनू सूद (Sonu Sood) ने दुख जताते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय मोदी जी, माँ कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी प्रधानमंत्री जी। ओम शांति।'
प्रख्यात कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी। मां-पिता व गुरु कभी दिवंगत नहीं होते। वे अपने गुणों के माध्यम से अपनी संततियों व शिष्यों में सदैव उपस्थित रहते हैं। आपकी पूज्य माँ आपके सत्कार्यों व सात्विक संकल्पों में सदैव जीवित रहेंगीं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में परमपद प्रदान करे। ॐ शांति ॐ ।
Published on:
30 Dec 2022 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
