करण जौहर ने मांगे थे आरआरआर के हिंदी राइट्स, राजामौली ने किया मना कहा- ‘बाहुबली से इतना कमाया, मुझे सिर्फ दिया एक फोन’
इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। गाने नाटू नाटू के गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद लोग खुशी से गद गद हो रहे हैं। करण जौहर ने राजामौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण राजमौली से शिकायत करते नजर आ रहे हैं। वो उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने उन्हें RRR के हिंदी राइट्स क्यों नहीं दिए। इस पर राजमौली बहुत ही मजेदार जवाब देते हैं।